फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The fraudster escaped with jewellery worth Rs 7 lakh after deceiving people.

Maharajganj News: झांसा देकर सात लाख का जेवर लेकर फरार हो गया ठग

Thu, 07 May 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The fraudster escaped with jewellery worth Rs 7 lakh after deceiving people.
व्यवसायी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

व्यवसायी का आरोप-पहले भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है आरोपी
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है घटना
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नं 10 में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से दो मई को एक ठग झांसा देकर सात लाख रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गया। व्यवसायी विनोद कुमार मद्धेशिया ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि कस्बे में उसकी सोने-चांदी की दुकान है। दो मई की दोपहर करीब 3:20 बजे महाराष्ट्र के सांगली जनपद निवासी एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। वह पहले से परिचित था और अक्सर दुकान पर आता-जाता रहता था। आरोपी ने शादी में खरीदारी के लिए दिखाने के बहाने सोने के आभूषण मांगे तो उसे चार चेन और छह लेडीज अंगूठियां दे दीं। इनका कुल वजन 52.110 ग्राम और कीमत लगभग 7,03,485 रुपये बताई गई है। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह बंद मिला। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी तरह झांसा देकर ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने आरोपी की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि आरोपी पीपीगंज क्षेत्र के चार सराफा कारोबारियों से एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवर लेकर पहले ही फरार हो चुका है। उसके खिलाफ पीपीगंज थाने में प्राथमिकी भी दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर सूचना देने वाले के लिए इनाम भी घोषित किया गया है। इस संबंध में एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed