फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The fragrance of fresh flowers in the wedding instead of artificial ones

Maharajganj News: आर्टिफिशियल की जगह सहालग में ताजे फूलों की महक

Sat, 14 Feb 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 14 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The fragrance of fresh flowers in the wedding instead of artificial ones
सक्सेना चौराहे पर आर्टिफिशियल फूलों की खरीदारी करते लोग।संवाद
महराजगंज। सहालग के दौर में आर्टिफिशियल की जगह ताजे फूलों से सजावट का क्रेज बढ़ा है। फूलों के कारोबारी मिल रही बुकिंग के मुताबिक फूलों का ऑर्डर वाराणसी के गोदौलिया व मलगहिया मंडी से मंगाकर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के पारस माली जनपद के बड़े फूल कारोबारी माने जाते हैं। बताया कि इन दिनों गुलाब, गेंदा व अर्किड के फूल सहालग की सजावट के लिए मंगाए जा रहे हैं। पहले शादी-विवाह में लोग दिखावटी फूल व बैलून डेकोरेशन पसंद करते थे, लेकिन अब ताजे फूलों की सजावट का चलन बढ़ा है। जयमाल स्टेज, विवाह मंडप, दूल्हे की बग्घी या कार की सजावट की एक बुकिंग 20 हजार में इन दिनों की जा रही।
विज्ञापन

एक बुकिंग से चार से 5 हजार बचते हैं। सजावट में दो घंटे के लगभग समय लगता जिससे एक ही दिन के कई आर्डर भी मिल जाते हैं। ऐसे में आदमी रखकर सजावट पूरा कराया जाता। पांच फरवरी 2026 से अबतक 17 बुकिंग पूरी की गई अभी सात बुकिंग इस महीने में शेष है। बुकिंग के मुताबिक फूल वाराणसी से मंगाए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 रुपये किलो मिलती गुलाब की पत्तियां
फूलों से मांगलिक कार्यक्रमों में सजावट करने वाले रामू सैनी ने बताया कि पहले लोग आर्टिफिशियल फूल से सजावट कराते थे, लेकिन इसमें परफ्यूम अलग से खर्च करना पड़ता। लेकिन बदले चलन ने ताजे फूलों का कारोबार बढ़ाया है। बताया कि गुलाब इन दिनों 1000 रुपये किलो व अर्किड के फूल 900 रुपये किलो मंगाए जा रहे। गेंदा का रेट साइज के हिसाब से है। सबसे छोटा आकार तीन सौ रुपये किलो है। आकर्षक लुक के लिए गुलाब की पत्तियां भी मंगाते जो 50 रुपये किलो मिलता है। एक बुकिंग में दो से तीन हजार बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed