{"_id":"6a7f776a319dbf06670a1f51","slug":"the-food-safety-department-had-170-kg-of-boondi-and-laddus-destroyed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183283-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराया 170 किलो बूंदी और लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराया 170 किलो बूंदी और लड्डू
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर हुई कार्रवाई, बूंदी के छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
महराजगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। अभियान के तहत मिष्ठान निर्माण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान अधिक रंग मिले खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई करते हुए 170 किलोग्राम बूंदी और बूंदी के लड्डू नष्ट कराए गए। साथ ही छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले फरेंदा रोड स्थित एक स्वीट एंड जलपान गृह का निरीक्षण किया। यहां से बूंदी लड्डू और पनीर के नमूने संग्रहित किए। जांच के दौरान मीठी चटनी में निर्धारित मानकों से अधिक रंग पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके बाद टीम बैकुंठपुर स्थित कांशीराम आवास के निकट संचालित लड्डू निर्माण इकाई पर पहुंची।
निरीक्षण के दौरान बूंदी लड्डू, बूंदी और बेसन के नमूने लिए गए। इकाई में गंदगी मिलने पर संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं सचल खाद्य प्रयोगशाला से जांच में बूंदी और लड्डू में अत्यधिक रंग की पुष्टि होने पर 90 किलोग्राम बूंदी लड्डू तथा 40 किलोग्राम बूंदी नष्ट कराई गई। इसके बाद टीम महुआ ढाला, फरेंदा रोड स्थित लड्डू निर्माण इकाई पहुंची। यहां से बूंदी लड्डू का नमूना लिया गया। मौके पर की गई जांच में अधिक रंग पाए जाने पर 40 किलोग्राम बूंदी लड्डू नष्ट कराए गए। साथ ही संचालक को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय केके उपाध्याय ने बताया कि अभियान के दौरान कुल छह नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।