{"_id":"6a7e090c2db87f1930028c94","slug":"the-food-safety-department-conducted-an-inspection-and-sent-three-samples-of-boondi-for-testing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183252-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण कर बूंदी के तीन नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण कर बूंदी के तीन नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
नौतनवा में संचालित दुकानों से से लिए गए नमूने
महराजगंज। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-दो केके उपाध्याय के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान बूंदी के तीन नूमने जांच के लिए भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले पुरैनिया, नौतनवा स्थित लड्डू की निर्माण इकाई एवं विक्रय प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां से बूंदी के लड्डू का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इसके बाद टीम ने नौतनवा रोड, ठूठीबारी स्थित मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। यहां से भी बूंदी लड्डू का नमूना लिया गया और प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में नौतनवा रोड, ठूठीबारी स्थित एक स्वीट हाउस का निरीक्षण किया गया। टीम ने यहां से बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहित किया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-दो केके उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल तीन नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह और पवन गौड़ शामिल रहे।