{"_id":"67ae49124bc0584f5409a456","slug":"the-flower-market-smells-of-local-roses-on-valentines-day-maharajganj-news-c-206-1-go11002-142591-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वैलेंटाइन डे पर लोकल गुलाब से महका फूलों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वैलेंटाइन डे पर लोकल गुलाब से महका फूलों का बाजार
Fri, 14 Feb 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्राचीन रोम का वैलेंटाइन वीक युवाओं में आज भी क्रेज रखता है। पूरे सप्ताह एक-दूसरे को उपहार देने का दौर चला, वहीं आज वेलेंटाइन डे पर फूलों का बाजार महक उठा है। इसबार बाजार में बाहर से नहीं बल्कि लोकल के फूलों की महक फैली है।
सदर के कसमरिया में पाली हाउस की सहायता से एक किसान ने गुलाब व जरबेरा उगाकर फूल के व्यापारियों को उपलब्धता सुनिश्चित कराई है।
वैलेंटाइन डे खास बनाने के लिए युवा एक-दूसरे को फूल देकर अपनत्व दर्शाते हैं। इसके बढ़े प्रचलन ने बाजार को भी विस्तार दिया है। पहले व्यापारियों गोरखपुर व वाराणसी मंडी से फूल मंगाते थे, लेकिन इस बार लोकल स्तर पर ताजे फूल कुछ अलग खुश्बू व आकर्षण पैदा कर रहे हैं।
यह सदर ब्लॉक के कसमरिया गांव निवासी किसान ज्ञानेश्वर पटेल की मेहनत से संभव हुआ है। उन्होंने 30 लाख रुपये से तैयार अपने पालीहाउस में गुलाब व जरबेरा उगाकर ताजे फूलों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है। उन्होंने लगभग 75 हजार के गुलाब व जरबेरा फूल व्यापारियों को दो दिन के भीतर उपलब्ध कराया है। बताया कि 12 रुपये नग गुलाब तो 10 रुपये नग जरबेरा फूल बिक्री की।
विज्ञापन
5600 गुलाब व 2000 जरबेरा बिक्री उनके पाली हाउस से हुई है। ताजे फूलों की उपलब्धता से कारोबारी भी अच्छी कमाई की आस में हैं। जनपद में फूलों के बड़े कारोबारी पारस माली ने बताया कि ताजे फूल की डिमांड अधिक रहती है।
पहले बाहर से फूल मंगाकर बिक्री की जाती थी, लेकिन इस बार जिले में ही उपलब्धता से ताजा फूल मिल सका है। 20 रुपये नग गुलाब तो 15 रुपये नग जरबेरा की बिक्री की जा रही है। जिला मुख्यालय पर आठ स्थानों पर स्टाल लगाया गया है।