फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The fire station was to be built in one and a half years, but remains incomplete even after five years.

Maharajganj News: डेढ़ वर्ष में बनना था फायर स्टेशन, पांच साल बाद भी है अधूरा

Mon, 19 Jan 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The fire station was to be built in one and a half years, but remains incomplete even after five years.
सुस्त गति से हो रहा फायर स्टेशन का निर्माण, जिम्मेदार बेखबर
विज्ञापन

पांच साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं हो सका पूरा
निचलौल। नौनिया गांव में सात करोड़ रुपये की लागत से फायर स्टेशन का निर्माण हो रहा है। इसे डेढ़ साल में पूरा किया जाना था लेकिन पांच साल के बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है। हालांकि 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कार्य की गति देखकर लग रहा है कि वर्तमान वर्ष भी निर्माण कार्य पूरा हो पाना मुश्किल है।
नौनिया गांव के राजेश और कपिलदेव ने बताया कि वर्ष 2020 में फायर स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ था। अब तक भवन बनकर तैयार हो चुका है। गेट के सामने की बिल्डिंग में ऊपरी तल पर काम पूरा नहीं हुआ है। प्लास्टर भी नहीं हुआ है। गेट के करीब वाले हिस्से की रंगाई-पुताई भी हो चुकी है। अंदर होने वाले टाइल्स समेत अन्य काम नहीं हुआ है। वायरिंग भी नहीं हुई है। परिसर के अंदर समतलीकरण होना है। गेट लग चुका है लेकिन 20 प्रतिशत काम अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सुरेश और राजेश ने बताया कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते काम काफी सुस्त गति से हो रहा है। यही वजह है की करीब पांच साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। दोनों ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से अभी तक निर्माण कार्य स्थल पर बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। फायर स्टेशन का निर्माण कार्य करीब डेढ़ वर्ष में पूरा करना था लेकिन लापरवाही के चलते अब तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को फायर स्टेशन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग के साथ ही तेजी से कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed