फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The festival of welcoming spring was celebrated by worshiping Saraswati.

Maharajganj News: सरस्वती पूजा कर मनाया गया वसंत ऋतु की अगवानी का पर्व

Sat, 24 Jan 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The festival of welcoming spring was celebrated by worshiping Saraswati.
जनपद के विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
विज्ञापन

विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर की गई मां वीणापाणि की आराधना

महराजगंज। वसंत ऋतु के अगवानी का सूचक वसंत पंचमी पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। महराजगंज, परतावल, सिसवा बाजार, निचलौल, ठूठीबारी, नौतनवा, फरेंदा और पनियरा समेत अन्य क्षेत्रों के विद्यालयों में श्रद्धा-भक्ति के साथ सरस्वती की पूजा की गई।
जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में सरस्वती पूजन के अवसर पर परिसर स्थित मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र और सहायक आचार्य संस्कृत डॉक्टर मृत्युंजय तिवारी ने सरस्वती पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ महेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने पूजन किया। दीवानी न्यायालय में जिला जज अरविंद मलिक ने पूजन किया। इसके अलावा जिला में अन्य स्थानों पर सरस्वती पूजन किया गया।
विज्ञापन

परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेखुआनी स्थित भारतीय विकास जनजाति प्राथमिक विद्यालय सेखुआनी व उषा देवी अनुसूचित जूनियर हाईस्कूल सेखुआनी, हरिश्चंद्र जूनियर हाईस्कूल महदेइया समेत निजी व परिषदीय स्कूलों में बड़े ही धूमधाम के साथ सरस्वती पूजन के साथ वसंत पंचमी त्योहार मनाया गया। इस दौरान ज्ञान की देवी सरस्वती का पूजन कर सद्बुद्धि की कामना की गई। वहीं सेखुआनी स्थित भारतीय विकास जनजाति प्राथमिक विद्यालय में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही शाम को भव्य भंडारा करके स्थानीय लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मनीष कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम गिरी, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, हेमेन्द्र कुमार कन्नौजिया, राजेन्द्र यादव, प्रांकित त्रिपाठी, सनोज यादव समेत अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार,
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंदनगर के बीएड विभाग में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों व छात्रों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किए। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह ने किया। कार्यक्रम में सुमन, बबीता, वैभव, नंदनी, निशा एवं प्रियंवदा सहित अन्य विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विवेक और सृजनात्मकता का पर्व है। कार्यक्रम में बीएड प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल, आरएन सिंह, सत्यप्रकाश मौर्य, संजय विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article