फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The farmers had taken loans to purchase fertilizers, seeds, and pesticides, but everything was ruined.

Maharajganj News: बाढ़ में बर्बाद हुई दियारा के चार गांवों की फसल, दावा के लिए कर रहे इंतजार

Wed, 14 Oct 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The farmers had taken loans to purchase fertilizers, seeds, and pesticides, but everything was ruined.
महराजगंज। पिछले माह नेपाल की बाढ़ से दियारा क्षेत्र में किसानों की जमापूंजी पानी में बह गई। दियारा क्षेत्र के 2456.566 हेक्टेयर कृषि रकबे में लगी धान की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। सरकार ने 1300 किसानों को आपदा राहत के रूप में मदद तो दी है लेकिन फसल बीमा योजना के तहत अब तक एक भी रुपया क्षतिपूर्ति के रूप में नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


जिले में खरीफ सीजन 2026 के लिए कुल 46520 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा कराया था। इसमें सबसे अधिक प्रभावित निचलौल तहसील का दियारा क्षेत्र है। यहां गंडक और नारायणी नदी के उफान से लगातार दूसरी बार बाढ़ आई और खेतों में लगी तैयार धान की फसल पानी में सड़ गई। किसानों ने कर्ज लेकर खाद-बीज और दवा डाली थी, सब बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब बीमा कराया था तो भरोसा था कि नुकसान होने पर भरपाई हो जाएगी। लेकिन बीमा कंपनी क्रॉप कटिंग के बाद ही दावे पर विचार करने की बात कह रही है, जबकि खेतों में फसल का नामोनिशान नहीं बचा है। भोथहां के किसान अलगू, शिकारपुर के मोबिन और सोहगीबरवां के रामप्रसाद का कहना है कि खेत में कुछ बचा ही नहीं तो कटिंग क्या होगी। सरकार को बीमा कंपनी से विशेष सर्वे कराकर त्वरित क्षतिपूर्ति का दबाव फसल बीमा कंपनी पर बनाना चाहिए, लेकिन इसपर कृषि महकमा ही मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed