{"_id":"65469d836ea577ffc20651e8","slug":"the-elder-son-had-beaten-him-to-death-and-when-he-died-he-threw-him-in-the-pond-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8990-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बड़े बेटे ने पीट कर हत्या कर दी थी, मौत हो गई तो तालाब में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बड़े बेटे ने पीट कर हत्या कर दी थी, मौत हो गई तो तालाब में फेंका
विज्ञापन
फोटो
सुक्खल हत्या कांड का सीओ ने किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। ग्राम बड़हरा चरगहा में बुधवार को हुए सुख्खल कुशवाहा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतक के बड़े बेटे ने पहले पिता को मारा-पीटा और मौत हो जाने के बाद तालाब में फेंक कर फरार हो गए। मामले में मृतक के बड़े बेटे और उसके दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
थाना कोठीभार में क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर कोठीभार पुलिस की टीम ने हनुमानगंज थाने के ग्राम धरनी पट्टी निवासी सुख्खल कुशवाहा हत्या कांड के मुख्य आरोपी मृतक के बड़े बेटा श्रीराम उसके ससुर छोटेलाल व साले को मोती चौक बड़हरा चरगहा से गिरफ्तार किया गया है। कुशीनगर धरनीपट्टी निवासी 55 वर्षीय सुक्खल कुशवाहा का अपने बड़े बेटे श्रीराम से जमीन को लेकर बहुत दिनों से विवाद चल रहा था।
सुक्खल कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा चरगहा गांव के पकड़ियाहवा टोला में अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे। बुधवार को सुबह आठ बजे स्कूटी से अपने घर के लिए निकले, लेकिन उनका शव गांव के ही पास रमैता घाट तालाब में खरपतवार के बीच मिला था। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उप निरीक्षक अखंड प्रताप सिंह शामिल रहे।