{"_id":"6aef9082723d225ee30a1226","slug":"the-dm-and-the-sp-reached-the-sonauli-border-and-inspected-the-security-arrangements-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188812-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गाजियाबाद में विस्फोट के बाद सोनौली सीमा पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गाजियाबाद में विस्फोट के बाद सोनौली सीमा पर बढ़ी चौकसी
विज्ञापन
सोनौली। गाजियाबाद में पुलिस चौकी पर हुए विस्फोट के बाद दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा से लेकर सीमावर्ती गांवों और पगडंडियों तक सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को डीएम और एसपी ने सोनौली सीमा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
गाजियाबाद की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण सोनौली के मुख्य प्रवेश द्वार के साथ ही आसपास के सीमावर्ती रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने निरीक्षण के दौरान सीमा पर सुरक्षा बलों की तैनाती, जांच व्यवस्था और गश्त की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान सीमा पार से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन पर सतर्क निगरानी रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमें सीमा पर लगातार निगरानी कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने और भ्रामक सूचनाओं के जरिये माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीओ नौतनवा बसंत सिंह, कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ल, थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।र