फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The DM and SP inspected the district jail.

Maharajganj News: डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Fri, 31 Jul 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The DM and SP inspected the district jail.
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने कारागार की सभी बैरकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव तथा कारागार परिसर की स्वच्छता का भी परीक्षण किया गया। निरीक्षण में जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था संतोषजनक मिली। निरीक्षण के बाद डीएम और पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैरकों का नियमित निरीक्षण किया जाए और शातिर और संवेदनशील बंदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन से सुरक्षा प्रबंधन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और शासन की ओर से निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक बीके गौतम समेत कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed