{"_id":"6a84c0b97a804d6464080f71","slug":"the-dm-and-sp-conducted-a-surprise-inspection-of-the-one-stop-centre-and-took-stock-of-the-facilities-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183505-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम और एसपी ने वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम और एसपी ने वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को दोपहर 1:40 बजे वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सेंटर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा, साफ-सफाई समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रशासक ऋचा मिश्रा ने बताया कि वन स्टाप सेंटर में वर्तमान में छह संवासिनियां आवासित हैं। इनमें से पांच संवासिनियां आवश्यक मेडिकल एवं विधिक कार्यवाही के लिए पुलिस सुरक्षा में सेंटर से बाहर गई हुई थीं। वहीं, एक संवासिनी सेंटर में मौजूद मिली। अधिकारियों ने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं और संवासिनियों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वन स्टाप सेंटर के ऊपरी तल पर जाली लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर में रहने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही सभी कार्मिकों को अपने निर्धारित दायित्वों का समय से निर्वहन करने और ड्यूटी के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सेंटर परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि वन स्टाप सेंटर में आने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जाना जरूरी है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, केंद्र प्रशासक ऋचा मिश्रा, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता प्रियंका सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।