Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The diversion will be in effect today from 10 AM to 9 PM, and tomorrow from 3 AM to 10 AM.

Maharajganj News: छठ पूजा पर आज से दो दिन नगर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sun, 15 Nov 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The diversion will be in effect today from 10 AM to 9 PM, and tomorrow from 3 AM to 10 AM.
महराजगंज। छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पर्व के दौरान जाम की समस्या से बचने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने दो दिनों तक नगर क्षेत्र में भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

इसके तहत 15 और 16 नवंबर को निर्धारित समय में नो-इंट्री व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान चार स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा और वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 15 को सुबह 10 से रात नौ बजे तक नगर क्षेत्र में भारी और कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह 16 को सुबह तीन से सुबह 10 बजे तक नो-इंट्री लागू रहेगी। छठ पूजा के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी छूट
यातायात नियंत्रण के लिए सिंदुरिया, शिकारपुर, झंझनपुर और पकड़ी चौकी पर नो-इंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। प्रतिबंधित समय में आने वाले भारी वाहनों को इन पॉइंटों पर रोककर जरूरत के अनुसार दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। आपातकालीन सेवाओं को छूट प्रदान की गई है।



बोले अधिकारीवाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित समय में भारी और कॉमर्शियल वाहन लेकर नगर क्षेत्र में प्रवेश न करें। यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और डायवर्जन मार्गों का इस्तेमाल करें। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और जाममुक्त संपन्न कराना है।
- शक्ति मोहन अवस्थी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article