फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The District Panchayat President advised the Congress to introspect.

Maharajganj News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस को आत्ममंथन की सलाह दी

Tue, 29 Sep 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The District Panchayat President advised the Congress to introspect.
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांग्रेस पर चुनावी हार से हताश होकर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

महराजगंज। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन को चुनावी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ने की बजाय अपनी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर जनता को भ्रमित करना उचित नहीं है। यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने सोमवार को मऊपकड़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनावों में मिल रही हार से हताश होकर निर्वाचन आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय पार्टी को अपनी राजनीतिक विफलताओं की समीक्षा करनी चाहिए। निर्वाचन आयोग के स्पष्ट बयान के बाद विपक्ष के आरोपों की वास्तविकता सामने आ गई है।
विज्ञापन

रविकांत पटेल ने कहा कि 26 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों निर्वाचन आयुक्तों डॉ. एसएस संधू व विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य में स्पष्ट किया गया कि देशभर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) समेत सभी प्रमुख निर्णय आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। 24 जून 2025 के मूल आदेश से लेकर विभिन्न चरणों की समय-सारिणी तक सभी निर्णय पूर्ण सहमति से हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पात्र नागरिकों को मताधिकार सुनिश्चित करने के लिए घर-घर फार्म उपलब्ध कराने समेत विशेष अभियान चला रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और जिला महामंत्री बबलू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed