{"_id":"665240d41c4b0cbbbe000034","slug":"the-district-magistrate-talked-to-the-prisoners-and-heard-their-problems-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-123236-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना
Sun, 26 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 26 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिला कारागार महराजगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक व जेल परिसर की साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। उन्होंने बीमार कैदियों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए जेल अस्पताल सहित गोरखपुर मेडिकल कॉलेज तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। जिलाधिकारी ने कारागार में मौजूद बंदियों के संख्या की जानकारी भी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि 25 मई 2024 को जिला कारागार में कुल 641 बंदी हैं, जिनमें 12 बंदी विदेशी हैं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।