फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The District Magistrate suspended the Revenue Inspector

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने किया राजस्व निरीक्षक को निलंबित

Fri, 12 Sep 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate suspended the Revenue Inspector
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण में अनियमितता पर राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में ड्रोन सर्वे के दौरान तत्कालीन लेखपाल फेकू प्रसाद द्वारा ग्राम भेड़िहारी में स्थित 0.061 हेक्टेयर पर कवलपाती पत्नी शम्मू का नाम प्रारूप-5 में त्रुटिपूर्ण रूप से अंकित करा दिया गया। प्रारूप-10 (घरौनी प्रमाणपत्र) वितरण के पश्चात आवेदिका की उस भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद की जांच में पाया गया कि उक्त भूमि ड्रोन सर्वे के पूर्व वर्ष 2022 में ही भोजई व लाल बहादुर की ओर से विनोद से उक्त भूमि को क्रय किया गया।
जांच में यह भी पाया गया कि उक्त भूमि विनोद उर्फ रामचंदर की पुश्तैनी थी। एक अन्य प्रकरण में गोसाईपुर ग्राम में फेकू प्रसाद की ओर से 0.045 हेक्टेयर भूमि को बिना कब्जे के ही लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में ड्रोन सर्वे के दौरान राधेश्याम व इंदू का नाम प्रारूप-5 में त्रुटिपूर्ण रूप से अंकित करा दिया गया। जबकि भूमि पर कभी किसी का कब्जा नहीं था और उक्त भूमि का उपयोग पूजापाठ व सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाता था। जांच में पाया गया कि राजस्व निरीक्षक (तत्कालीन लेखपाल) की इस कार्रवाई से गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई और शांति व्यवस्था को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी की आख्या में राजस्व निरीक्षक की कार्रवाई को पदीय दायित्वों के विपरीत पाया गया। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि राजस्व निरीक्षक की ओर से भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना में आबादी की भूमि पर बिना कब्जा के अपात्र ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया। राजस्व निरीक्षक की ओर से कार्रवाई को गंभीर अनियमितता मानते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed