फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The District Magistrate and the Superintendent of Police had lunch with the children

Maharajganj News: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ किया भोजन

Sun, 27 Jul 2025 08:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Jul 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate and the Superintendent of Police had lunch with the children
महराजगंज। नवोदय विद्यालय के बच्चों के आश्चर्य और खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा। जब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा अचानक उनके साथ मध्याह्न भोजन करने पहुंचे।
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के संदर्भ में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के उपरांत दोनों अधिकारी नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विद्यालय परिसर, हॉस्टल, मेस, रसोई आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के मध्याह्न भोजन का समय होने पर दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ मेस में भोजन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय में मौजूद सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने बच्चों से उनके भावी योजनाओं के बारे में पूछा। इस दौरान बच्चों ने खुलकर दोनों अधिकारियों से अपने भावी सपनों और लक्ष्यों के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने आईएएस बनने की बात की तो कोई डॉक्टर बनने की ख्वाहिश व्यक्त कर रहा था। इंजीनियर और खिलाड़ी बनने की इच्छा भी कई बच्चों ने व्यक्त किया।प्रधानाचार्य आरके राय ने बच्चों की ओर से एक वाटर कूलर लगवाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। उन्होंने तत्काल नवोदय विद्यालय में वाटर कूलर लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed