{"_id":"68263f056c69390d1406f35f","slug":"the-district-got-four-gold-medals-in-arm-wrestling-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-149255-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आर्म रेसलिंग में जनपद को मिला चार स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आर्म रेसलिंग में जनपद को मिला चार स्वर्ण पदक
Fri, 16 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। लखनऊ के नेहरू युवा केंद्र संगठन के बहुद्देशीय हॉल में 14 और 15 मई तक प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीत कर प्रदेश में नाम रोशन किया।
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिले की आर्म रेसलिंग की टीम ने सचिव संजय सैनी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया, जिसमें सब जूनियर वर्ग में सत्यम, सृजन शुक्ला ने स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में मुकेश कुमार और जूनियर दिव्यांग वर्ग में शहजाद अंसारी ने स्वर्ण पदक जीता। युवराज कुमार जायसवाल को रजत पदक, शुभम गौंड़़ ने लेफ्ट आर्म में रजत एवं राइट आर्म में कांस्य पदक जीता। साथ ही किशन ने लेफ्ट आर्म में कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया।
उन्होंने बताया कि प्रथम जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता से चयनित सात खिलाड़ियों ने पहली बार में ही प्रदेश स्तर पर पदक जीत कर महराजगंज की प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह उपलब्धि जनपद के इन खिलाड़ियों को आर्म रेसलिंग खेल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। दशरथ गुप्ता अध्यक्ष इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस, जीवेश मिश्रा सचिव इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस, रितेश त्रिपाठी, राजकुमार जायसवाल, अंकुर गुप्ता आदि ने खुशी जाहिर की।