फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The distilleries keep on burning

Maharajganj News: बरामदगी होती रहती है और धधकती रहती हैं शराब की भट्ठियां

Sat, 06 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
The distilleries keep on burning
नर्सरी में धधकती शराब की भट्ठी।
फोटो
विज्ञापन

कार्रवाई में अधिकतर पकड़ी जाती हैं महिलाएं, कच्ची शराब बनने पर नहीं लग पा रही रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कच्ची दारू पर रोक लगाने में सिस्टम फेल हो गया है। मार्च व अप्रैल में कच्ची दारू की बरामदगी बयां कर रही है श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र का बेलासपुर नर्सरी धंधेबाजों का महफूज ठिकाना बन चुका है। यहां बडे़ पैमाने पर कच्ची शराब बनाया जाता है और गैलन में भरकर चिह्नित स्थानों पर भेजा जाता है। कच्ची दारू के निर्माण में जंगल की लकड़ी को जलौनी के रूप में धंधेबाज इस्तेमाल कर क्षति पहुंचा रहे हैं। शराब निर्माण में सिर्फ महिलाएं ही संलिप्त हैं। यहां हर शाम शौकीनों की भीड़ जमा होती है।
हैरत की बात यह है कि पुलिस हर माह कच्ची दारू के खिलाफ अभियान चलाती है और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जाता है। इसके बावजूद यह धंधा फलफूल रहा है। पुलिस ने जिन्हेंं कच्ची दारू के साथ पकड़ती है, उनके पास से मात्र दस लीटर दारू ही बरामद होता है। आबकारी निरीक्षक अमित कुमार दूबे ने बताया कि कच्ची दारू बंद कराया जा रहा है। समय-समय पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

...
मार्च में बेलासपुर नर्सरी में ज्यादा हुई बरामदगी
27 मार्च 2023 को दस लीटर कच्ची दारू के साथ माया देवी निवासी बेलासपुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया था। 20 मार्च को दस लीटर कच्ची शराब के साथ मंशा देवी निवासी बेलासपुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया। 19 मार्च को दस लीटर कच्ची दारू के साथ रीना निवासी बेलासपुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया। 17 मार्च को दस लीटर कच्ची दारू के साथ लिलावती निवासी बेलासपुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया। छह मार्च 2023 को दस लीटर कच्ची दारू के साथ बिन्दु देवी निवासी बेलासपुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया। पांच मार्च 2023 को दस लीटर कच्ची दारू बेलासपुर नर्सरी में बरामद किया गया। पांच मार्च 2023 को दस लीटर कच्ची दारू के साथ राधिका निवासी बेलासपुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया। पांच मार्च 2023 को दस लीटर कच्ची दारू के साथ पार्वती निवासी बेलापुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

आखिर हर बार क्यों बरामद होता मात्र दस लीटर दारू
छह अप्रैल को दस लीटर कच्ची दारू के साथ इंद्रावत निवासी बेलासपुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया। सात अप्रैल को दस लीटर कच्ची दारू के साथ इसरावत निवासी बेलासपुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया। 12 अप्रैल को दस लीटर कच्ची दारू के साथ लिलावती निवासी बेलासपुर नर्सरी पर कार्रवाई की गई। 13 अप्रैल 2023 कोदस लीटर कच्ची दारू के साथ धनवन्ती देवी निवासी बेलासपुर नर्सरी पर कार्रवाई की गई। 13 अप्रैल 2023 को दस लीटर कच्ची दारू के साथ प्रतिभा निवासी कुड़वा उर्फ मुड़कटिया पर कार्रवाई की गई। 18 अप्रैल 2023 को दस लीटर कच्ची दारू के साथ शर्मिला निवासी बेलासपुर नर्सरी को गिरफ्तार किया गया। 23 अप्रैल को 1दस लीटर कच्ची दारू के साथ बिन्दा निवासी बेलासपुर नर्सरी पर कार्रवाई की गई। 30 अप्रैल को दस लीटर कच्ची दारू के साथ तिलसरा देवी निवासी लंगड़ी चौराहा पर कार्रवाई की गई।

...
कच्ची दारू पीने से हो चुकी हैं मौतें
सात मार्च 2016 को सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी 18 वर्षीय गिरिजेश की कच्ची दारू पीने से मौत हुई थी। परिजनों ने मृतक के पांच मित्रों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। 22 जनवरी 2017 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खरिहनियां के सिवान में स्थित एक खेत में बरडांड़ के टोला बरगदही निवासी संजय की कच्ची दारू पीने से मौत हुई थी। श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम लखिमा दलित बस्ती निवासी ओमप्रकाश गोरखपुर जिले के ग्राम हड़खोडा के पास एक ईंट-भट्टे पर ईंट पाथने का काम करते थे। लोगों के मुताबिक 10 फरवरी 2019 को ईंट-भठ्ठे पर अधिक मात्रा में कच्ची दारू पीने से ओमप्रकाश की हालत खराब हो गई। उसके साथ काम करने वाले साथी इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच ओमप्रकाश की मौत हो गई। 21 सितंबर 2012 को सूरपार नर्सरी में कच्ची दारू पीने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई थी। डाॅक्टर उसे बचा नहीं पाए। चौतरवा का रहने वाला देवी प्रसाद भी कच्ची शराब के चलते मर चुका है। इसी जमुहरा का रहने वाले रामउजागिर की मौत भी कच्ची दारू के चलते हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed