{"_id":"6ad5388a8379b841af0aa9ed","slug":"the-disciplined-participation-and-uniformity-of-the-volunteers-were-evident-during-the-march-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187449-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विजयदशमी पर आरएसएस ने किया पथ संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विजयदशमी पर आरएसएस ने किया पथ संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
विज्ञापन
सोनौली। विजयादशमी पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से सोनौली में पथ संचलन निकाला गया। अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों का नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते समय जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
रविवार की दोपहर कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर के विभाग प्रचारक राजीव नयन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। पथ संचलन की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, सोनौली से हुई। यहां से स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर एसएसबी रोड की ओर बढ़े। संचलन भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नो मेंस लैंड के पास से होते हुए रामजानकी मंदिर चौक पहुंचा। इसके बाद निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ।
पथ संचलन में स्वयंसेवकों की अनुशासित भागीदारी और एकरूपता देखने को मिली। मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सीओ नौतनवा बसन्त कुमार सिंह, कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ला, जिला प्रचारक राहुल, नगर कार्यवाह गुरु मद्देशिया, खंड कार्यवाह सुरेश विश्वकर्मा, नगर प्रसार प्रमुख धीरज मद्देशिया, सुधारक जायसवाल आदि मौजूद रहे।