महराजगंज। ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन......गीत से स्थानीय कलाकार अमित अंजन ने महोत्सव के पहले दिन जहां भक्तिमय माहौल बनाया, वहीं गीत-संगीत में रुचि रखने वालों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी ओर से की गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर भी मजबूर कर दिया।
महोत्सव में प्रत्येक दिन के कार्यक्रम को चार चरणों में बांटा गया है। तीसरे चरण में शाम साढ़े सात बजे से अमित अंजन ने अपनी प्रस्तुति प्रारंभ की। भक्तिमय प्रस्तुति के बाद उन्होंने गांवे बरसत होई बदरा, उन कर भीजत होई अचरा , रहिया जोहत होइहें ना...शीर्षक से कजरी व उसके बाद भोजपुरी निर्गुन के रुप में कौने खोतवा में लुकइलु, अहि रे बालम चिरई तथा उसके बाद सईयां त गईलें रंगून हो नामक गीत आदि की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।