फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The department is at fault, people are suffering the consequences

Maharajganj News: गलती विभाग की, खामियाजा भुगत रहे लोग

Tue, 14 Jan 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The department is at fault, people are suffering the consequences
शास्त्री नगर वार्ड में घरों में लग रहा सोलर पैनल।
महराजगंज। पीएम सूर्य घर योजना बेहतर ढंग से संचालित नहीं हो पा रही है। इसमें विभाग की गलती का खामियाजा आवेदक भुगत रहे हैं। यही वजह है कि लक्ष्य पूरा होने में पेच फंस रहा है।
विज्ञापन

आधार और बिजली बिल में नाम गड़बड़ होने की वजह से सोलर लाइट नहीं लग पा रही है। लक्ष्य पूरा नहीं होने में सबसे अहम समस्या है कि नाम में सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे आवेदकों को सोलर लाइट लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। करीब 2000 लोगों के नाम गड़बड़ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत 10 हजार लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 155 कनेक्शन लगे हैं। योजना के तहत कनेक्शन लेने के लिए आधार और बिजली बिल में नाम एक होने चाहिए। निचलौल क्षेत्र के सिंहपुर निवासी ब्रजेंद्र कुमार का नाम आधार में दर्ज है, लेकिन बिजली बिल में ब्रजेंद्र दर्ज है। कुमार शब्द गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर लाइट लगवाने के लिए ब्रजेंद्र ने आवेदन किया था, लेकिन बिजली के बिल में कुमार नहीं होने की वजह से पेच फंस गया है। उन्होंने बिजली विभाग में आवेदन किया, लेकिन नाम में सुधार नहीं हो सका है। इस वजह से कनेक्शन नहीं लग सका है।
योजना के तहत कनेक्शन लगवाने वाले वेंडर ने बताया कि एक व्यक्ति का नाम आधार में ज्ञानधारी लिखा है, जबकि बिजली बिल में ज्ञान धारी हो गया है। ऐसे में इनका भी कनेक्शन नहीं लग पा रहा है। आधार व बिजली बिल में नाम एक जैसे ही होने चाहिए। पड़ताल के दौरान कई लोग ऐसे मिले, जो इस समस्या से पीड़ित हैं। सरडिहा गांव निवासी महेंद्र वर्मा मिले। दो माह पहले इन्होंने भी पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि बिजली बिल में वर्मा नहीं लिखा है, इसमें सिर्फ महेंद्र है।

इस वजह से कनेक्शन नहीं लग पा रहा है। इसी तरह से अन्य लोगों ने नाम सुधार करने के लिए बिजली विभाग में आवेदन किया है। सुधार होने में 15 से 20 दिन का वक्त लग रहा है। इससे आवेदकों को समस्या हो रही है। जिले में कनेक्शन देने के लिए सात वेंडरों को ठेका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed