फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The dedication of its workers has made BJP the largest party in the world.

Maharajganj News: कार्यकर्ताओं के समर्पण ने बनाया भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

Tue, 07 Apr 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The dedication of its workers has made BJP the largest party in the world.
भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी को संबो​धित करते जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य । 
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई गोष्ठी
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने घर की छत पर पार्टी का झंडा लगाकर व्यक्त की संगठन के प्रति निष्ठा
महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम कई आयोजित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान पार्टी कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया।


स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक छोटे संगठन के रूप में शुरू हुई थी लेकिन कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण आज यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
विज्ञापन




पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जो पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि पार्टी के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, गोविंद जायसवाल, छोटे जायसवाल, बलराम दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed