फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The death of the son in a road accident shattered the dreams of the parents

Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत ने तोड़ दिया माता-पिता का सपना

Mon, 15 Sep 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The death of the son in a road accident shattered the dreams of the parents
सिसवा बाजार। कस्बे के लोहिया नगर वार्ड मोहम्मदपुर निवासी एक परिवार के कप्तानगंज में सड़क हादसे में बेटे की मौत हो गई और माता-पिता अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं। उनका बेटे को अधिकारी बनाने का सपा टूटा गया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर निवासी रमजान अली पत्नी और तीन बच्चों के भरण पोषण के लिए कपडे़ की फेरी करते थे, तीन संतानों में रेहान (12) सबसे बड़ा था। उससे छोटी दो बहनें जीनत और जिया हैं। रेहान मदरसे में कक्षा-6 का छात्र था। रमजान बेटे को पढ़ा लिखा कर बड़ा अधिकारी बनाने का सपना संजोये थे, जो अब संभव नहीं रहा।
विज्ञापन

रेहान के मामा शनिवार को अपनी बहन के घर आए और बहन-बहनोई से अपने घर आने के लिए आग्रह किया तो सब लोग रविवार को गौरी बाजार जाने के लिए तैयार हो गए। रेहान के मामा दोनों भांजियों लेकर गौरी बाजार चले गए। रविवार को रमजान गांव में कपड़े बेच कर आए । उसके बाद पत्नी राबिया और इकलौते पुत्र रेहान को लेकर निकल पड़े, पर होनी को कौन जान रहा था। कप्तानगंज पहुंचते ही दुर्घटना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed