फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The deadline for completion was 17 months ago, and the foundations of the tank were not even built.

Maharajganj News: कार्य पूर्ण करने का समय 17 महीने पहले पूरा, टंकी के पाए तक नहीं बन पाए

Sun, 02 Nov 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The deadline for completion was 17 months ago, and the foundations of the tank were not even built.
निर्माणधीन पानी टंकी।
अड्डा बाजार। विकास खंड नौतनवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा खुर्द में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाने की योजना दम तोड़ रही है। निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 17 महीने पहले खत्म हो चुकी है, मगर आज तक निर्माण कार्य जमीन से ऊपर नहीं उठ पाया। बाउंड्री, टंकी के पाए, रूम आदि का कुछ भी कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मौके पर देखने से बोर और बोर्ड के अलावा कोई ऐसा साक्ष्य नहीं दिखता, जिससे कहा जाए कि यहां दो गांवों में जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी बन रही है। दो बार आईजीआरएस के जरिये शिकायत करने का भी कोई नतीजा नहीं निकला, जिससे ग्रामीण नाराज हैं।
विज्ञापन


निर्माण स्थल पर मौजूद लिस्ट बोर्ड के अनुसार कार्यदायी संस्था रिथनिक कोया ढाई करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर ऊंची 265 केएल क्षमता की टंकी बना रही है। इससे दो ग्राम पंचायत बरवा खुर्द और गजरही के चार मजरों में 553 घरों तक जलापूर्ति होनी है। इससे 3429 लोगों को लाभान्वित होना है। 10133 मीटर लंबाई में गांवों के भीतर तक के रास्तों को तोड़कर अंडरग्राउंड पाइप बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण अरविंद धर दूबे, विजय कुमार गुप्ता, विक्रम सिंह, राजू पांडेय, गजरही के रमेश गुप्ता, चंदन सिंह, कृष्ण नारायण दूबे ने बताया कि अंडरग्राउंड पाइप बिछाने के दौरान रास्ते को तोड़कर बर्बाद कर दिया गया, जिसको कार्यदायी संस्था ने आज तक ठीक नहीं कराया। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। टंकी स्थल पर सिर्फ बोर करके छोड़ दिया गया है। टंकी का निर्माण अधर में है।

फाउंडेशन पिलर जमीन के बराबर बनाकर छोड़ दिया गया है। जबकि 22 नवंबर 2022 से शुरू हुए निर्माण कार्य 24 मई 2024 को पूरा करने की समयावधि निर्धारित थी। ग्राम प्रधान बबीता सिंह के पति विनय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने दो बार आईजीआरएस किया है। इसके अलावा व्हाट्सएप के जरिये भी शिकायत की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed