फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The dead body was identified after the last rites.

Maharajganj News: अंतिम संस्कार के बाद शव की हुई शिनाख्त

Thu, 06 Jun 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
The dead body was identified after the last rites.
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेवा धनेई के पास एक अज्ञात व्यक्ति के मिले शव का शिनाख्त न होने पर पुलिस ने तीन दिन बाद अंतिम संस्कार करवा दिया। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है शव मिलने के बाद शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने का प्रयास किया गया था। लेकिन तीन बीतने के बाद जब पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और कपड़े के निशान पर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषनगर वार्ड निवासी अमरचंद पुत्र मोतीलाल (55) के रुप में की गई है। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है बीते 28 मई को अमरचंद (55) निवासी सुभाषनगर वार्ड कहीं घर गायब हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लापता व्यक्ति की खोजबीन शुरू किया था।लेकिन काफी वक्त बीत जाने के बाद उसकी तलाश नहीं कर पाई थी। इसी बीच 3 जून को धनेवा धनेई के पास एक अज्ञात व्यक्ति की पुलिस ने शव बरामद किया था। शव शिनाख्त नहीं होने पर तीन दिन बीतने के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के मिले शव की पहचान न होने पर तीन के बाद अंतिम संस्कार करवा दिया था। उधर, बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के जरिए शव की पहचान अमरचंद 55 वर्षीय निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषनगर वार्ड के रुप में की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed