फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The dead body of the girl

Maharajganj News: हत्या कर रोहिन नदी में फेंकी थी युवती लाश

Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the girl
छाती पर गंभीर चोटें के निशान, मछलियां खा गईं शव का काफी हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। रोहिन नदी के भौराबारी पुल के नीचे शुक्रवार की रात मिली युवती के शव के छाती पर गंभीर चोटों के निशान हैं। चेहरा सुरक्षित है। दाहिना हाथ शरीर से अलग था, लेकिन शव से चिपका मिला। शव का अधिकांश हिस्सा मछलियां खा गईं थी। युवती के कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से सड़ चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या की गई होगी। जबकि पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवती की मौत कैसे हुई।
पुलिस के अनुसार युवती की उम्र 32 से 35 साल के बीच है। शव भी 10 से 12 दिन पुराना है। वह नीले रंग की साड़ी पहने है। रविवार को भी पुलिस शव की शिनाख्त कराने में असफल रही। अब पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती की पहले किसी अन्य स्थान पर हत्या की गई होगी और शव को ठिकाने लगाने के लिए रोहिन नदी में फेंक दिया गया होगा। यह अनुमान मौके की तस्वीर देखने से भी लगता है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि रोहिन नदी में जिस जगह पर युवती का शव मिला है, वहां बारीकी से जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा है कोई सुराग हाथ लग जाए, ताकि शव की पहचान कराई जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सही तरीके से छानबीन करे तो घटना के गुनहगार सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती के शव की गुत्थी सुलझाने में मुकामी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। पुलिस अधिकतर मामलों में कुछ पता नहीं कर पाती है।

...
कोट
रोहिन नदी के भौराबारी पुल के नीचे से बरामद युवती के शव का 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि युवती की मौत कैसे हुई। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। अनुमान के आधार पर कुछ सटीक नहीं कहा जा सकता है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
-अनुज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed