फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The darkness of 20 gram panchayats will disappear and they will become bright.

Maharajganj News: 20 ग्राम पंचायतों का मिटेगा अंधियारा, होंगे जगमग

Thu, 25 Jul 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
The darkness of 20 gram panchayats will disappear and they will become bright.
महराजगंज। जनपद के 20 ग्राम पंचायतों का अंधियारा जल्द मिट जाएगा। बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना के तहत 200 सोलर लाइटों से 20 ग्राम पंचायतें जगमग होंगी। अगस्त के प्रथम सप्ताह से काम शुरू होगा। हर ग्राम पंचायत में 10 लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना के तहत जनपद के सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए विधान सभावार प्रतिनिधियों ने 20 ग्राम पंचायतों का नाम भेजा था। शासन ने प्रस्ताव पास कर दिया है। सांसद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, विधायक जय मंगल कन्नौजिया, प्रेमसागर पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने सदर, फरेंदा, पनियरा, सिसवा, नौतनवा विधानसभा के 20 ग्राम पंचायतों को सोलर लाइट के लिए चयन किया है।
विज्ञापन

सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में रुद्रापुर, गुर्चिया, लक्ष्मीपुर, गड़ौरा, कौवलही, बसंतपुर खुर्द, भुवनी टोला चुबनी, सेमराराजा, मेघौली खुर्द, बलहीखोर, गेरमा, माधोनगर, नटवा, नेबुईया, झुनुआ, रूनुवा, सोनवरसा, बेलवाखुर्द, तिनकोनिया नर्सरी, पिपरहिया का चयन किया गया है। हर ग्राम पंचायत में 10 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। एक सोलर लाइट की लागत 19984 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के चयनित ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शासन स्तर से ग्राम पंचायतों को सौंपा जा चुका है। यूपी नेडा विभाग के मुताबिक अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा।


बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नत योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने हैं। यह जनपद के 20 ग्राम पंचायतों में अगस्त माह में लगाई जाएंगी। इसकी शासन से स्वीकृति मिल गई है।
-गोविंद तिवारी, पीओ नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed