फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The couple locked themselves in a room and threatened to commit suicide

Maharajganj News: प्रेमी युगल ने कमरा में बंद होकर दी जान देने की धमकी

Sun, 04 May 2025 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 May 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
The couple locked themselves in a room and threatened to commit suicide
चौक बाजार। परिजनों से नाराज होकर प्रेमी युगल एक कमरे में बंद हो गए। किसी ने इसकी सूचना चौक पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने दोनों को समझाकर दरवाजा खुलवाकर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से करीब छह साल से प्रेम संबंध है। इसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो उस पर शिकंजा कसने लगे। साथ ही उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। युवती को जब इसकी जानकारी हुई तो यह बात अपने दोस्त को मोबाइल फोन पर बताया। रविवार को युवती परिजनों की गैरमौजूदगी में अपने प्रेमी के घर चली गई। जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो युवक के घर पहुंचे, जिससे नाराज प्रेमी जोड़े ने एक कमरे में अपने आप को बंद कर जान देने की बात कहने लगे। थानाध्यक्ष चौक रामचरन सरोज के अनुसार, दोनों बालिग हैं। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया था। दोनों के परिजनों ने शादी की सहमति जताई है। दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed