{"_id":"6ace98106a7da7d9c203886a","slug":"the-consumer-lodged-a-complaint-against-the-electricity-department-employees-on-the-public-grievance-redressal-portal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1008-187061-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मीटर किसी और के नाम से, लगा दिया किसी और के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मीटर किसी और के नाम से, लगा दिया किसी और के घर
विज्ञापन
अड्डा बाजार। पैसिया उर्फ कोनघुसरी के एक उपभोक्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अड्डा हाइडिल कर्मचारियों और व एक इंजीनियर के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि मीटर दूसरे के नाम से था और उनके घर लगा दिया गया।
संजय पांडेय ने आरोप लगाया है कि मई महीने में उनके घर पर बिजली कर्मचारियों ने मीटर लगाया। बिल निकलने पर जानकारी हुई कि वह मीटर उनके नाम से नहीं है। बिजली कर्मचारियों ने भूलवश दूसरे का मीटर उनके घर पर लगा दिया है। बदलने के लिए कई बार आग्रह किया लेकिन टालमटोल होता रहा।
आरोप है कि मंगलवार को अभियंता कर्मचारियों के साथ चेकिंग के दौरान उनके घर पहुंचे और बिल जमा करने को कहा। जवाब में बगैर मीटर बदले दूसरे के नाम का बिल भरने से मना करने पर टीम के लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। आरोप है कि उन्होंने वीडियो बनाने लगे तो मोबाइल छीनकर ले गए।
विज्ञापन
संबंधित अभियंता ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बकाया के कारण बिजली काटने पर झूठा आरोप मढ़ा जा रहा है। यदि विभागीय कर्मचारी से कोई गलती है तो शिकायत की कॉपी उन्हें मिलनी चाहिए। शिकायत का समाधान किया जाएगा।