फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The condition of the toilet...somewhere the construction is incomplete and somewhere a store room has been built.

Maharajganj News: शौचालय का हाल...कहीं निर्माण अधूरा तो कहीं बना लिया स्टोर रूम

Tue, 13 Aug 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The condition of the toilet...somewhere the construction is incomplete and somewhere a store room has been built.
ग्राम पंचायत चेहरी में दीनानाथ के शौचालय में गोइठा रखा मिला। 
महराजगंज। जिले में शौचालय निर्माण की स्थिति बेहद खराब है। वहीं लाभार्थियों की ओर से शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। हालात यह है कि कहीं टैंक नहीं बने हैं तो कहीं छत ही नहीं पड़ी है। कुछ जगह तो सीट तक नहीं रखी गई है। वहीं कई ने इसे स्टोर रूम बना लिया है। शौचालय में कंडा, लकड़ी और अन्य सामान रख लिए हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत चेहरी में दीनानाथ के शौचालय में गोईठा रखा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सिर्फ 12 हजार रुपये ही शौचालय निर्माण के लिए दी जा रही है। इतने में भला कैसे निर्माण होगा। यहीं कारण है कि खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं। रम्हौली के प्रभु यादव का शौचालय निर्माण आधा-अधूरा दिखा। उन्होंने बताया कि एक किश्त मिली है। दूसरी का इंतजार है। वहीं पनियरा ब्लॉक के तेंदुअहिया गांव के बुझारत पासवान का शौचालय निर्माण कार्य अधूरा है। टैंक बनकर तैयार है, लेकिन शौचालय में सीट नहीं बैठाई गई है, जबकि प्लास्टर व फाटक नहीं लगी हुई है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण शौचालय पूर्ण नहीं हो पाया है। अनंतपुर गांव के गिरिजेश के शौचालय में बनकर पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन उसमें लकड़ी अन्य कबाड़ के सामान रखे मिले।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान को सफल बनाने पर पूरा जोर है। शौचालय का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। अगर कहीं नहीं बना है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
-अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed