{"_id":"6adbc5b8353d8412dc0064ff","slug":"the-cmo-inquired-about-the-storage-of-medicines-arrangements-for-vaccination-and-the-status-of-healthcare-services-maharajganj-news-c-206-1-mhg1010-187702-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीएचसी पर पहुंचे सीएमओ, परखी स्वास्थ्य व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीएचसी पर पहुंचे सीएमओ, परखी स्वास्थ्य व्यवस्था
विज्ञापन
कोल्हुई। उपनगर कोल्हुई बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार की सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी अचानक पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं के रखरखाव, टीकाकरण की व्यवस्था और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही कर्मचारियों की समय से ड्यूटी पर पहुंचने की व्यवस्था को भी निरीक्षण के दायरे में रखा गया, ताकि मरीजों को समय से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। स्वास्थ्य केंद्र के भवन और बाउंड्रीवाल और मरम्मत से जुड़े कार्यों को सीएमओ ने देखा व जाना।
इस मौके पर सीएमओ नवनाथ प्रसाद ने बताया कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को परखना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जर्जर भवन के विषय में बताया कि जल्द ही मरम्मत कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डॉ. रेनू, फार्मासिस्ट अवधेश चौधरी, लैब टेक्नीशियन अनिल, स्टाफ नर्स आराधना और एएनएम सुधा सिंह आदि की मौजूदगी रही।