फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The clothing market is bustling with people gathering in large numbers during the wedding season.

Maharajganj News: सहालग में गुलजार हुआ कपड़ों का बाजार, उमड़ रही भीड़

Tue, 03 Feb 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The clothing market is bustling with people gathering in large numbers during the wedding season.
कपड़ों की नई-नई रेंज मंगा कर लुभा रहे ग्राहकों को, जोर पकड़ने लगी है खरीदारी
विज्ञापन

दुकानों में सजा दिए गए हैं गर्मयिों के कपड़े, दुकानदारों ने नए रेंज मंगाए
महराजगंज। सहालग के मद्देनजर बाजारों में रौनक लौट आई है। कपड़ों का बाजार गुलजार हो गया है। बड़े शोरूम के साथ छोटी दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। बाजार की दुकानों पर सहालग के साथ-साथ गर्मी के कपड़े भी सज गए हैं और लोग खरीदारी में जुटे हैं। कपड़ों की बिक्री बढ़ने से कारोबारी खुश हैं।
खरमास बीतने के बाद से ही कपड़ा कारोबारियों को सहालग के सीजन का इंतजार था। अब सहालग के साथ-साथ ईद का त्योहार भी आ रहा है। दुकानदारों ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सर्दियों के कपड़ों की बिक्री अब लगभग खत्म हो चुकी है, दुकानदार गर्मियों के कपड़े मंगा रहे हैं। साथ ही साथ शादी-ब्याह में बिकने वाले कपड़ों की भी पूरी रेंज मंगा कर उन्हें दुकानों में सजा दिया है। सहालग को देखते हुए दुकानदारों ने पुरुषों के लिए कोट-पैंंट, शेरवानी, इंडोवेस्टर्न की नई नई रेंज मंगाई है तो वहीं महिलाओं के लिए लहंगा, क्रॉप टाॅप, गाऊन, फ्रॉक सूट और सलवार सूट भी दुकानों में सजा दिए हैं। साथ ही बच्चों के लिए नए रेंज के कपड़े भी मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में कॉलेज रोड स्थित कपड़ों का शोरूम चलाने वाले विपिन गोयनका बताते हैं कि सहालग में खरीदारी करने वाले ग्राहक अब दुकानों पर पहुंचे लगे हैं। अभी यह खरीदारी और जोर पकड़ेगी। सहालग के लिए उन्होंने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की नई रेंज मंगाई है। शादी-ब्याह के लिए युवा कोट-पैंट और शेरवानी के साथ-साथ कुर्ता पायजामा पसंद कर रहे हैं तो महिलाएं लहंगा, गाउन और क्रैप टॉप पसंद कर रही हैं। बच्चे भी अब ट्रेडिशनल पैंट-शर्ट की जगह इंडोवेर्स्टन कपड़े अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज रोड पर ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाने वाले आदित्य बताते हैं कि सहालग तो आ ही गया साथ ही ईद का त्योहार भी आ रहा है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिलाएं गाऊन, क्रैप टॉप, प्लाजो सूट और सलवार सूट की अधिक कर रही हैं। इसके अलावा बच्चों और पुरुषों के लिए नई-नई वेरायटी के कपड़े मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed