{"_id":"68f637beeb706cf4c20d9ffb","slug":"the-city-is-illuminated-with-colorful-lights-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-162273-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा शहर
विज्ञापन
दिवाली पर सजा घर।
भगवान गणेश व कुबेर की आराधना कर धन, वैभव, संपदा की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में दीपावली का महापर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दिन ढलते ही शहर झालरों, दीयों के प्रकाश से जगमगा उठा। आतिशबाजी का आवाज वातावरण में गूंजना शुरू हो गया। शाम को मां लक्ष्मी की पूजा की गई। भगवान गणेश व कुबेर की आराधना कर धन, वैभव, संपदा की कामना की। सोमवार को दिवाली के दिन भी दोपहर तक खरीदारी का दौर चला। महिलाओं ने सुबह से ही उठकर तैयारियां शुरू कर दीं। घरों की सफाई के अलावा झालरों व फूलों से सजाया गया। घरों में रंगोली सजाई गई। बच्चों में सुबह से उत्साह देखा गया। दिन ढलने के बाद मोहल्लों में लोगों ने सामूहिक रूप से आतिशबाजी का आनंद लिया। वहीं परिवार के सदस्यों ने पटाखे छोड़े। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। झालरों के जगमग रोशनी से बाजारों से लेकर घर-आंगन जगमग हो उठे। दीये, कंदील और मोमबत्तियों की मनमोहक सजावट के बीच आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाने के लिए लोग कहीं छतों पर तो कहीं बालकनी और आसपास के मैदानों में पहुंचे। लोगों ने त्योहार पर पकवानों का आनंद लिया। मिठाई के अलावा पूरी, कचौड़ी, पुलाव आदि का लुत्फ उठाया। रिश्तेदारों ने एक ही जगह एकत्र होकर खूब मनोरंजन किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सोशल मीडिया पर तांता, सेल्फी पोस्ट किया
जो पास था,उसे गले मिलकर लोगों ने दीपावली की बधाई दी। तो किसी ने सोशल मीडिया के जरिए दूर रह रहे परिवार वालों को बधाई दी। वहीं युवाओं ने सज-धजकर अपनी फोटो फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर अपडेट कीं तो किसी ने अपने रंगोली की फोटो दोस्तों और परिवार वालों के बीच साझा किया। दिवाली पर सेल्फी का क्रेज भी कम नहीं दिखा। टीनेजर्स ने हाइटेक दिवाली का आनंद लिया। सजावट, पूजन, आतिशबाजी के समय खूब सेल्फी खींची और शेयर की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मां लक्ष्मी-गणेशजी की पूजा कर खुशियों का त्योहार मनाया
शहर से लेकर गांव तक लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की गई। आयोजकों की ओर से शाम को प्रतिमाओं के नेत्र पट खोले गए और पूरे भक्ति भाव से पूजन अर्चन किया गया। युवाओं व बच्चों ने इस मौके पर खूब जयकारे लगाए। पंडाल और घरों में लोगों ने मां लक्ष्मी-गणेशजी की पूजा कर खुशियों का त्योहार मनाया। देर शाम लोग दीये जलाकर दिवाली पर उत्साह से पटाखे छोड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक करोड़ के बिक गए पटाखे
महराजगंज। दीपावली पर शहर में जगह-जगह लगाए गए पटाखा बाजार में सोमवार को देर रात भीड़ रही। व्यापारियों ने पर्व पर एक करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान जताया है। इस बार बाजार में देशी ग्रीन पटाखों की धूम है। दुकानदार रमेश का कहना है कि इन पटाखों में अन्य की अपेक्षा प्रदूषण कम होता है। पटाखों के नाम भी अजब-गजब हैं। बाजार में चिक्का, मैजिक, स्काई मेला, वाटर टाइगर, ड्रोन, लोटो, चिटपुट, पॉपकॉर्न पेंसिल जैसे नामों के पटाखे खरीदारों को लुभा रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
50 से 60 रुपये में एक माला की बिक्री हुई
महराजगंज। निचलौल शहर स्थित दुकान हरिओम फूल के दुकानदार मोहन सैनी ने बताया कि फूल बनारस मंगाया गया है। डेढ़ हजार माला मंगाया गया है। 50 से 60 रुपये में एक माला की बिक्री हुई। करीब डेढ़ दशक से फूल का कारोबार हो रहा है। मोहन सैनी ने बताया कि फूलों को लाने में किराया काफी महंगा हो जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष महंगाई के चलते फूल का कारोबार पर असर पड़ा है। आधे से अधिक माला बिक चुका है। संवाद
-- -- -- -- -- -- --