{"_id":"69e7e11dc2461b54490b0283","slug":"the-chamber-of-commerce-complained-to-the-sdm-about-filing-a-wrong-report-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-175791-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गलत रिपोर्ट लगाने को लेकर व्यापार मंडल ने एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गलत रिपोर्ट लगाने को लेकर व्यापार मंडल ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन
एसडीएम ने जांच करा कर उचित कार्रवाई करने का दिया आदेश
फरेंदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धानी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम से आईजीआरएस की शिकायत का गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारित करने की शिकायत की। एसडीएम ने तत्काल बीडीओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा मौके पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का आदेश दिया।
जानकारी के अनुसार, धानी बाजार स्थित काली मंदिर व पूरे ग्राम पंचायत कानापार में सफाई न होने की शिकायत लोगों ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। आरोप है कि मामले में संबंधित अधिकारी ने गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया। जबकि समस्या जस की तस है। व्यापार मंडल धानी के अध्यक्ष बलराम अग्रहरि व महामंत्री अभिषेक अग्रहरि के साथ कई लोग फरेंदा एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम को पत्र देकर बताया कि धानी काली मंदिर व बाजार के कई जगहों पर गंदगी का ढेर लगा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। समस्या को लेकर कस्बे के प्रतीक अग्रहरि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। धानी ब्लाॅक के सहायक विकास अधिकारी ने शिकायत निस्तारण के नाम पर फर्जी रिपोर्ट लगा दिया। साथ ही कुछ लोगों से फर्जी हस्ताक्षर भी करवा लिए। इस दौरान दीपक अग्रहरि, शनिदेव, प्रतीक सहित तमाम लोग रहे।