{"_id":"66f0b4c46ffdbecaf00604a5","slug":"the-car-collided-with-the-divider-while-hitting-the-bike-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-693794-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराई कार
Mon, 23 Sep 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में सक्सेना चौक के पास अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। शहर के लोगों ने कार चालक को घेरा तो उसने गाड़ी से राइफल निकाल कर गोली मारने की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात फरेंदा की ओर से एक कार आ रही थी। सक्सेना चौक से पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। यह देखकर शहर के लोगों ने चालक को घेर लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
लोगों से घिरा देखकर कार चालक ने गाड़ी से राइफल निकाल कर गोली मारने की धमकी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली लेकर आई। लोगों के मुताबिक कार चालक नशे में धुत बताया जा रहा है। कार में दो लोग सवार थे। कार पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ लिखा है। घायल युवक का नाम रफीक व अरसद निवासी गबडुआ बताया जा रहा है। वहीं कार में सवार एक युवक घुघली व दूसरा शाहजहांपुर का रहने वाला है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।