{"_id":"687e92a2a9882b9ba7021b9d","slug":"the-bus-will-run-for-lucknow-delhi-for-only-two-days-maharajganj-news-c-206-1-go11002-155224-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लखनऊ-दिल्ली के लिए दो दिन ही चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लखनऊ-दिल्ली के लिए दो दिन ही चलेगी बस
Tue, 22 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सावन में कावड़ यात्रा के चलते महराजगंज डिपो से लखनऊ- कानपुर- दिल्ली की रोडवेज बस सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही संचालित हो रही है। बुधवार और बृहस्पतिवार को ही इस रूट की बस सेवा चल रही है। यह बदलाव सावन प्रारंभ होने के बाद डिपो ने प्रभावी किया है।
बस्ती-अयोध्या होते हुए लखनऊ जाने वाली इकलौती बस परतावल-कैंपियरगंज-मेंहदावल होते हुए लखनऊ जाती है। वहीं एक एसी व एक साधारण बस का संचालन महराजगंज डिपो से लखनऊ-कानपुर-दिल्ली के लिए है, लेकिन सावन महीने की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सप्ताह में चार दिन इनके पहिए थमे रहते हैं।
सिर्फ बुधवार और बृहस्पतिवार ही इन तीनों बसों का संचालन हो रहा है। दो दिन जाने वाली इन बसों की वापसी उतरौला-पथरा-खलीलाबाद होकर लौट रही हैं।
इस संबंध में एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सावन महीने तक ही इस बदलाव को प्रभावी किया गया है। सावन की पूर्णिमा को रक्षाबंधन है इस दिन से संचालन नियमित कर दिया जाएगा। संवाद