{"_id":"699f5add210edef91707d2c3","slug":"the-border-remained-open-till-midnight-to-reduce-traffic-jams-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-172346-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जाम कम करने के लिए रात 12 बजे तक खुली रही सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जाम कम करने के लिए रात 12 बजे तक खुली रही सीमा
विज्ञापन
सोनौली में लगा जाम।
भारत और नेपाल के अधिकारियों ने ट्रकों को प्रवेश देने का लिया निर्णय
सोनौली बाॅर्डर से 10 किमी लंबे जाम में फंसे हैं करीब 1500 ट्रक
सोनौली। नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर बीते सप्ताह से भारतीय सीमा में लगे आठ किमी का जाम अब और बढ़ गया है। दो किलोमीटर और लंबा होकर जाम 10 किमी पहुंच गया है। मालवाहक वाहनों के जाम की समस्या को देखते हुए आधी रात तक बॉर्डर खुला रहेगा। इससे मालवाहक ट्रक रात 12 बजे तक नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। अभी तक रात 10 बजे तक ही वाहनों का प्रवेश मिलता था।
इसके पहले भी भारतीय सीमा में ट्रकों के जाम को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों ने बैरियर हटाकर रात 12 बजे तक निर्यात के समान को नेपाल भेजा गया था। बताया गया है कि होली और नेपाल में चुनाव को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों ने फैसला लिया है। शुक्रवार से सोनौली भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों की जाम की समस्या को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक के बाद रात्रि 12 बजे तक सीमा को खोलने की सहमति बनी। सोनौली बाॅर्डर से 10 किमी लंबे जाम में करीब 1500 ट्रक फंसे हैं।
दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कानपुर, सहित दर्जनों राज्यों से आकर गड़ियां फंसी हैं, जिसके कारण चालक परेशान हैं। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले सांसद पद के लिए मतदान होना है, जिसके कारण स्थानीय भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के प्रशासन सीमा को सामान्य करने में जुट गया है।
विज्ञापन
कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों के जाम की समस्या को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।