{"_id":"6a84bfa0975959a4960eda50","slug":"the-body-of-the-youth-who-had-drowned-in-the-lakshmipur-court-pond-was-found-on-the-day-of-nag-panchami-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-183462-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाग पंचमी के दिन लक्ष्मीपुर कोर्ट के पोखरे में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाग पंचमी के दिन लक्ष्मीपुर कोर्ट के पोखरे में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
चिउटहां। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव में नागपंचमी के दिन पोखरे में डूबे युवक का शव मंगलवार सुबह में एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
लक्ष्मीपुर कोर्ट निवासी बबलू (28 वर्ष) पुत्र रामकिशुन सोमवार को नागपंचमी पर्व के अवसर पर गांव के पूरब स्थित पोखरे में गुड़िया पीटने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद सोमवार देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से पोखरे में तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद शव बरामद कर लिया।
सूचना पर सिंदुरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस बाबत थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि नागपंचमी के अवसर पर पोखरे में डूबे लक्ष्मीपुर कोर्ट निवासी बबलू का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।