फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a young man was found near his house under suspicious circumstances, murder suspected

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में घर के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 03 Sep 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found near his house under suspicious circumstances, murder suspected
सिंदुरिया/मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में सोमवार देर रात एक 30 वर्षीय युवक का शव उसके घर के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा मोहनापुर निवासी अमर यादव रात 11 बजे पत्नी मीना से बाहर जाने की बात कह कर घर से निकला था। एक घंटे तक जब वह घर नहीं आया तो घरवाले अमर को ढूंढने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। थोड़ी देर में अमर का शव उसके घर के पास मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक पुत्री अंशिका और दो पुत्र दिव्यांशु और प्रियांशु हैं। अचानक अमर की मौत से पिता संत, माता इंद्रवती सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय का कहना है की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों ने हत्या की आशंका जताई: घरवालों ने अमर के हत्या की आशंका जताई है। पिता संत यादव का कहना है की कुछ दिन पहले घर के बगल में रास्ते के विवाद को लेकर शिकायती पत्र दिया था जिस पर राजस्व विभाग की टीम आई थी। एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, उसने अमर को देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed