{"_id":"69b8f56e4472f225e40bfe61","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-drain-near-the-maharajganj-bus-station-causing-a-stir-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बस स्टेशन के पास नाला में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप-3 दिन से नहीं पहुंचा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बस स्टेशन के पास नाला में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप-3 दिन से नहीं पहुंचा था घर
Tue, 17 Mar 2026 12:13 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:13 PM IST
सार
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृत युवक गजेंद्र प्रजापति के परिजनों ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि गजेंद्र पेटिंग का कार्य करता था। गजेंद्र शराब पीने का आदि हो चुका था। वह कई दिनों तक घर भी नहीं आता था। क्योंकि गजेंद्र शराब पीने के बाद कही भी रात गुजार देने के बाद सुबह फिर काम करने लगता था।
विज्ञापन
शव बाहर निकालने के बाद पुलिसका सहयोग करते स्थानीय लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर स्थित बस स्टेशन के पास नाला में मंगलवार को एक युवक का शव देखने को मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच पुलिस भी आ पहुंची। पुलिस युवक के शव को नाले से बाहर निकाल कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृत युवक की पहचान गजेंद्र प्रजापति (35) निवासी रूद्ररौली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृत युवक गजेंद्र प्रजापति के परिजनों ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि गजेंद्र पेटिंग का कार्य करता था। गजेंद्र शराब पीने का आदि हो चुका था। वह कई दिनों तक घर भी नहीं आता था। क्योंकि गजेंद्र शराब पीने के बाद कही भी रात गुजार देने के बाद सुबह फिर काम करने लगता था।
विज्ञापन
ऐसे में वह पिछले करीब तीन दिनों से घर से निकला था। जिसका शव शहर स्थित बस स्टेशन के पास नाले से बरामद हुआ है। गजेंद्र की मौत के बाद पत्नी रीता, माता विंदा और पिता रमेश और तीन बच्चों की रो रोकर बुरा हाल हो चुका था।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मृत युवक के शव को नाले से बाहर निकाल कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मृत युवक के शव को नाले से बाहर निकाल कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।