फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a woman found in the forest has been identified

Maharajganj News: जंगल में मिले महिला के शव की हुई शिनाख्त

Sun, 03 May 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman found in the forest has been identified
हेमछापर की रहने वाली थी महिला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

मंगलसूत्र व चूड़ियों को देखकर परिजनों ने की पहचान
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र स्थित वन प्रभाग गोरखपुर के बांकी रेंज के जंगल में बृहस्पतिवार को मिले 35 वर्षीया महिला का शव की शिनाख्त कर ली गई है। महिला की पहचान निर्मला पत्नी कुम्भकरन निवासी हेमछापर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, परिजनों ने मृतका के गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ियां व पहनावे को देखकर उसकी शिनाख्त की। परिजनों का कहना है कि वह 13 अप्रैल से ही घर से लापता थी। थाने में उसी दिन गुमशुदगी भी दर्ज करा दी गई थी। परतावल-बभनौली रोड पर स्थित दौलतपुर बीट में अज्ञात महिला का शव जंगल में जामुन के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता मिला था। महिला का शव सड़क से लगभग पांच सौ मीटर अंदर जंगल मिला था। बृहस्पतिवार को लकड़ी बीनने गई किसी महिला ने देखा तो बभनौली के ग्राम प्रधान को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने जाकर जांच-पड़ताल की। शुक्रवार को उसकी शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शव 15-20 दिन पुराना लग रहा था। शुक्रवार को परिजनों ने आकर मंगलसूत्र व पहनावे को देखकर उसकी पहचान की। शव को जांच के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed