{"_id":"6a06342dbce47a2925087905","slug":"the-body-of-a-newly-married-woman-was-found-hanging-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177289-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता शव
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव, पुलिस को नहीं दी गई है तहरीर
मृतका पुष्पा के भाई ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का लगाया आरोप
खनुआ। नौतनवा थाना क्षेत्र के आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव में नवविवाहिता का घर में फंदे से लटकता शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी और फोरेसिंक टीम के सदस्य शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जारा गांव निवासी अमेरिका की पुत्री पुष्पा (20) की शादी पिछले वर्ष 2 मई को नौतनवा थाना क्षेत्र आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के गनेश के साथ हुई थी। पुष्पा के भाई करन ने बताया कि जब से बहन की शादी हुई है, तभी से ससुराल के लोग उसको परेशान करते थे और मारते-पीटते थे। बृहस्पतिवार को मृतका के जेठ के मोबाइल से किसी महिला ने फोन किया कि तुम्हारी बहन ने फंदा लगा लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव में गनेश की पत्नी ने फंदा लगा लिया है। पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़कर देखा कि नवविवाहिता पुष्पा ने कुंडी में साड़ी से फंदा लगाया था। शव को नीचे उतारकर फोरेंसिंक टीम को बलाया गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक तरीके से कार्यवाही की जाएगी।