{"_id":"5c5b3028bdec223c46438875","slug":"the-board-examinations-will-start-from-today-in-a-strict-security-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े सुरक्षा पहरे में आज से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े सुरक्षा पहरे में आज से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
Thu, 07 Feb 2019 12:36 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
कड़े सुरक्षा पहरे में आज से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। निगरानी के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई हैं। सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर, पेयजल, शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं भी दुुरुस्त कराई गई हैं। शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में शुरू होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल की संगीत व इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प, सिलाई, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चालू शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल में 45331 और इंटरमीडिएट में 32982 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में सख्ती का असर है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 3226 परीक्षार्थी कम हैं। वर्ष 2018 में हाईस्कूल में 47716 और इंटर में 33823 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर संभव तैयारी की गई है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान ही सघन तलाशी ली जाएगी। प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी कैमरे की नजर में खुलेंगी। रिजर्व में भी कर्मचारी रखे गए हैं। परीक्षा ड्यूटी से जुडे़ सभी कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश देने के साथ ही दायित्व के प्रति सजग रहने की कड़ी चेतावनी दी गई है। उधर, बुधवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था दुुरुस्त की जा रही थी। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 5 जोनल, 17 सेक्टर और 104 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कई गई है। इनके अलावा 7 सचल दल भी बनाए गए हैं। इनके अलावा उच्चाधिकारी भी पर्यवेक्षण करते रहेंगे। जिले में चार परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि मान्यता प्राप्त स्कूलों के 1800 शिक्षामित्र, 400 अनुदेशक, 600 अध्यापक रिजर्व में रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इनकी ड्यूटी भी लगाई जा सकती है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। जो भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी। कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।