फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The bitterness went away through mutual understanding and the years old case got resolved.

Maharajganj News: आपसी समझ से दूर हुई कड़वाहट तो वर्षों पुराना मुकदमा सुलझा

Sat, 09 Dec 2023 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Dec 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
The bitterness went away through mutual understanding and the years old case got resolved.
महराजगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत में कड़वाहट दूर हुई तो पुराने मुकदमे पल भर में सुलझ गए। सभी चेहरे पर संतोष का भाव दिखा। किसी के रिश्ते की डोर मजबूत हुई तो कोई जमीन से जुड़े विवाद से छूटकारा पाया। हर किसी की अलग-अलग समस्या रही। मामला निस्तारित होने के बाद वादकारी हंसी खुशी घर चले गए।
विज्ञापन

पांच साल पुराने मुकदमे में तारीख पर तारीख झेल रहे आकाश दीक्षित शनिवार को दीवानी कचहरी पहुंचे। उनकी पत्रावली अपडेट होने के बाद निस्तारण के लिए पेश हुई। मुंसफ न्यायालय से वाद का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर हुआ। उन्होंने बताया कि बैनामे में शुद्धीकरण का पुराना वाद था। मामले की सुनवाई में आने के लिए कभी-कभी बहुत मुश्किल होती थी। कई बार जरूरी काम छोड़कर कचहरी सुनवाई के लिए आना पड़ता था, लेकिन अब जाकर तारीख देखने से मुक्ति मिल गई। इससे काफी राहत मिली है। हम दोनों वादी प्रतिवादी हंसी खुशी घर चले गए।
विज्ञापन

वर्षों से दूर रहने वाले पति-पत्नी के बीच सुलह समझौते के आधार कडवाहट दूर कर दी गई। 10 अक्तूबर 2017 ललिहा व अशोक के बीच परिवाद दाखिल था। इनके बीच सुलह समझौता हो गया। इसी तरह से पूनम व नागेंद्र, आरती व पंकज के बीच मनमुटाव दूर करा दिया गया तो सभी एक साथ रहने को राजी को हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 55467 वादों का निस्तारण किया गया

महराजगंज। दीवानी न्यायालय, महराजगंज, फरेंदा व कलक्ट्रेट व समस्त तहसील न्यायालयों के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, रवि नाथ ने शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 55467 वादों का निस्तारण किया गया।


जनपद न्यायाधीश द्वारा 173 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा 18 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधीकरण द्वारा 75 वादों का निस्तारण किया गया। अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत द्वारा 13 वादों का निस्तारण किया गया। सभी बैंकों के द्वारा 930 ऋण की वसूली से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें 167 भारतीय स्टेट बैंक, 514 बड़ौदा यूपी बैंक, 33 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, 129 पंजाब नेशनल बैंक, 10 सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, 04 केनरा बैंक, 04 बैंक आफ इण्डिया, 36 इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक), 15 श्रीराम फाइनेंस कंपनी, 18 दूर संचार विभाग के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed