फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The association of defrauded depositor families protested by tying a black band

Maharajganj News: ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के संघ ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया

Tue, 05 Nov 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
The association of defrauded depositor families protested by tying a black band
महराजगंज। सोमवार को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के संघ ने काली पट्टी बांध कर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित अपर एसडीएम मदन मोहन वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मांग की कि ठगी पीड़ितों का जमा पूंजी भुगतान कराने और निर्दोष एजेंट्स को झूठे मुकदमे में प्रताड़ना से बचाया जाए। जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने बताया कि जिले में अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 और राज्य के जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करके विभिन्न कंपनी एवं क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी वगैरा पोंजी स्कीम्स चला रही थी। इन्हें भारत सरकार एवं राज्य सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था और जमाकर्ताओं एवं ठगी पीड़ितों के जमाधन की वापसी का दायित्व आवेदन लेकर सक्षम और सहायक सक्षम अधिकारियों को दिया था। सरकार ने अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त को जमाकर्ता हित संरक्षण अधिकारी को सक्षम अधिकारी बनाकर ठगी पीड़ितों से आवेदन लेकर उनके जमा धन के भुगतान की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

भुगतान कानून की अनुपालन करवाने के लिए ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार जिला मुख्यालय धरना स्थल पर लगातार सत्याग्रह कर रहा है और सरकार से ठगी पीड़ितों के समुचित भुगतान की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से भुगतान की जिम्मेदारी लेने के बाद भी कुछ निवेशक जमाकर्ता अपने भुगतान का आवेदन सक्षम या सहायक सक्षम अधिकारी के कार्यालय में नहीं कर रहे और एजेंट्स पर नाजायज दबाव बनाकर जबरन धन वसूली कर रहे हैं। इस दौरान नर्वदेश्वर, हीरा वर्मा, दीपचंद अग्रहरि, शिवमंगल गुप्ता, रामनारायन, गणेश, रामप्रीत प्रसाद, गणेश प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed