फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The arrest of three farmers has frightened others and the businessmen are also in fear

Maharajganj News: तीन किसानों की गिरफ्तारी से अन्य भी सहमे, धंधेबाज भी खौफ में

Sat, 06 Sep 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The arrest of three farmers has frightened others and the businessmen are also in fear
खनुआ। जोत से अधिक यूरिया खाद की खरीद पर बृहस्पतिवार को तीन किसानों को जेल भेजे जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में कालाबाजारी करने वाले सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

जोत से अधिक खाद खरीदने वाले 261 लोगों की सूची प्रशासन ने तैयार की है। जांच में 3 लोगों को दोषी पाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से सूची में शामिल शेष किसान भी डरे हुए हैं। तस्करों को भी कार्रवाई का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शासन की तरफ से अगस्त माह में सीमावर्ती गांवों में जोत से अधिक यूरिया खाद लेने वाले 261 किसानों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया गया था। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के तीन लोगों के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने 23 अगस्त को तहरीर देकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपी किसानों हरदीडाली निवासी निजामुद्दीन, सरफुद्दीन और इरफान को धारा 151 के तहत उपजिलाधिकारी के न्यायालय में बृहस्पतिवार को प्रस्तुत किया। न्यायालय ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया। सूची में शामिल अन्य किसानों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्री के अनुसार, इसकी भनक लगते ही सीमावर्ती गांव हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, भगवानपुर, सेवतरी, मर्यादपुर, कुरहवा खुर्द, बरगदवा, रतनपुर, हनुमानगढ़िया, सेवतरी, पैसिया बाबू आदि गांव के उन किसानों को भी चिंता सता रही है जिनके नाम सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed