{"_id":"67e1b243b97a458a3d00451e","slug":"the-appearance-of-two-major-roads-will-change-soon-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145347-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो प्रमुख सड़कों की जल्द बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो प्रमुख सड़कों की जल्द बदलेगी सूरत
Tue, 25 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की दो प्रमुख सड़कों की जल्द सूरत बदलेगी। इसके लिए टेंडर जारी हुआ है। मुजुरी नहर से गदहीखाल-रसूलपुर मार्ग और फरेंदा-धानी मार्ग के बेलसड़ मोड़ से बरजी पट्टीवार मार्ग की मरम्मत होगी।
इस पर 51 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों की दशा सुधरने से करीब डेढ़ लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, मुजुरी नहर से गदहीखाल रसूलपुर मार्ग करीब पांच वर्षों से बदहाल है। आसपास के लोगों को क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही है। समाजसेवी अखिलेश कुमार सरोज ने बताया कि इस सड़क की दशा सुधारने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समेत उच्च अधिकारियों को कईयों बार अवगत कराया गया था, लेकिन अब यह सड़क बनने से लोगों को आवागमन आसान हो जाएगी।
राजकमल पासवान का कहना है कि रामनगर, दुबिअहवा, जर्दी, रसूलपुर बड़हरा लाला आदि गांवों के लोगों को मुजुरी बाजार जाने का मुख्य मार्ग है, जो बेहद खराब हो गई है। इस सड़क के मरम्मत होने से मुजुरी कस्बे में जाने में समय का बचत होगा। दूसरी सड़क फरेंदा-धानी मार्ग पर स्थित बेलसड़ मोड़ से बरजी पट्टीवार मार्ग जर्जर अवस्था में है। संवादम