फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The appearance of city roads will be improved with Rs 20 crores

Maharajganj News: 20 करोड़ से संवरेगी शहर के सड़कों की सूरत

Thu, 25 Jul 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
The appearance of city roads will be improved with Rs 20 crores
महराजगंज। शहर में बदहाल सड़कों की दशा जल्द सुधर जाएगी। नाले भी बनेंगे। इसके लिए करीब 20 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। आने वाले दिनों में शहर के लोगों की मुश्किल दूर हो जाएगी। बेहतर सड़कों के साथ ही जलभराव की समस्या भी दूर होगी। बजट मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विस्मिल नगर, आजाद नगर, शास्त्री नगर, सक्सेना नगर में नाला बनाया जाएगा। जलभराव की समस्या दूर होगी। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहर की 25 वार्ड की 60 से 65 सड़कों का 20 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। गांधीनगर, महुअवा, सुकथिया, विस्मिल नगर, मंगलपुर, साहू जी महाराज नगर, आजाद नगर, एपीजे अब्दुल कलाम नगर, इंदिरानगर, बैकुंठपुर में सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

विस्मिल नगर मोहल्ले में वर्तमान में सड़क की दशा ठीक नहीं है। बुधवार को मोहल्ले में नीतेशचंद्र वर्मा मिले, उन्होंने बताया कि हल्की बारिश में ही मोहल्ले में जलभराव हो जाता है। आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क गड्ढायुक्त है। नालियां क्षतिग्रस्त हैं। पानी सड़क पर बहता है। गांधी नगर मोहल्ले की भी यही हाल है। दिनेश यादव कहते हैं कि सड़कें ठीक होंगी तो समस्या दूर हो जाएगी। नालियां भी ठीक हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों को मिलेगी पार्क की सुविधा
महुअवा, आजादनगर, एपीजे अब्दुल कलाम नगर, मंगलपुर में पार्क बनने के लिए डीपीआर बनाया गया है। इस पर एक करोड़ 19 लाख रुपये खर्च होंगे। पार्क में झूले, बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed