फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The aim of the department will be to increase the number of children in the new session.

Maharajganj News: नए सत्र में बच्चों की संख्या बढ़ाना होगा विभाग का लक्ष्य

Mon, 01 Apr 2024 06:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Apr 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
The aim of the department will be to increase the number of children in the new session.
महराजगंज। नए सत्र में बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग तरह-तरह के उपाय कर रहा है। गांव-गांव स्कूली बच्चों के मार्फत न सिर्फ रैली निकालकर लोगों में जागरूकता पैदा की जाएगी, बल्कि स्कूल से दूर रहने वाले बच्चों में तरह तरह की प्रतियोगिता कराकर उन्हें स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनके अभिभावकों को भी विभाग के जिम्मेदार समझाकर बच्चों को स्कूल में नामांकित कराने के लिए जोर देंगे।
विज्ञापन

जिले के 1703 परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या दो लाख 32 हजार के करीब हैं। अब इस आंकड़े को बढ़ाते हुए अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। शासन की ओर से अभी विभाग को लक्ष्य नहीं मिला है लेकिन विभाग अपनी ताकत इस कार्य में पहली अप्रैल से झोंक देगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए पत्र भेजा जा रहा है कि वह अपने क्षेत्र के अधीनस्थ स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करें। रैली निकालकर बच्चों के अभिभावकों से विभाग संपर्क कर उन्हें प्रेरित करेगा। इसके साथ जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे उनके बीच प्रतिस्पर्धा करा कार स्कूल आने के लिए जागरूक करने की योजना है। जहां बच्चों की संख्या नामांकन के प्रति काफी उदासीनता बरत रही है अथवा उनके अभिभावक रुचि नहीं ले रहे उनसे विभाग रात्रि विश्राम कर मुलाकात करेगा और पाल्यों को स्कूल में नामांकित करने के लिए जागरूक करेगा।
विज्ञापन


बीएसए श्रवण गुप्ता ने बताया कि अभी शासन स्तर से जिले के लिए नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ है, लेकिन संख्या बढ़ाने के लिए पहली अप्रैल से विभाग अपनी गतिविधियों को बढ़ाएगा। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed